सरकार अब तक किसानों को पीएम किसान योजना की 10 किस्तें भेज चुकी है. अब अन्नदाताओं को 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त का पैसा जल्द खाते में आ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल महीने में ही पीएम किसान योजना का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है. किसानों को इस बार भी 4 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी.